Type Here to Get Search Results !

नीट में कम अंक आने पर छात्रा ने कर ली आत्महत्या


गोंदिया
. यहां से २५ किमी दूर एक 18 वर्षीया किशोरी के फ़ांसी लगाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मेडिकल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ली जानेवाली परीक्षा नीट 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद ही

कम नंबर मिलने के कारण आमगांव निवासी 18 वर्षीय छात्रा सलोनी रवि गौतम ने 14 जून को फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सलोनी पिछले कुछ समय से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। कुछ दिन से तनाव में थी। इसी बीच 13 जून को जब रिजल्ट घोषित हुआ तो रात में जब घर के सभी लोग सोए हुए थे, तब दुखी सलोनी ने अपने पढ़ाई के कमरे में जाकर ओढनी से फांसी लगा ली। सुबह जब उसकी मां उठी तब पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना से यहां शोक का वातावरण है। नीट परीक्षा को एमबीबीएस एवं मेडिकल पाठ्यक्रम के प्रवेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सलोनी के पिता खुद कोचिंग क्लासेस चलाते है। सलोनी पंचायत समिति के सभापति राजेंद्र गौतम की भतीजी थी और उसने वर्ष 2023 में ही 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की थी। उसे 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त हुए थे। जिससे नीट परीक्षा में भी उसे अच्छे अंकों की उम्मीद थी, लेकिन अपेक्षा के अनुसार सफलता प्राप्त होने से निराशा में उसने कदम उठा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.