कल्याण: कल्याण (पूर्व) से बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे उनके समर्थक गुस्से में हैं। दरअसल, वीडियो में जब वह बात करते हैं, तो उसकी जगह कुत्ते के भौंकने की आवाज आती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह सामने आने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने कल्याण
कोलशेवाडी पुलिस से वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका
कहना है इससे विधायक गायकवाड की छवि खराब हो रही है। यह आपत्तिजनक है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो
एडिट करने वाले की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बीजेपी ने इस संबंध में पुलिस को ज्ञापन
सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
भी दी है।