Type Here to Get Search Results !

कल्याण -कर्जत डाउनलाइन ठप


उल्हासनगर: कल्याण और कर्जत के बीच मध्य रेल यातायात ठप हो गया। कल्याण से कर्जत की ओर का रेलवे ट्रैफिक रविवार को पूरी तरह से ब्लॉक हो गया, जबकि मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक बारिश के कारण आधे घंटे की देरी से चल रहा था।

 

हालांकि, कसारा-कल्याण मार्ग सुचारू होने के कारण कल्याण स्टेशन से सीएसएटी तक यातायात सुचारू चल रहा था। अंबरनाथ में एक खाली लोकल कोच का पहिया पटरी से उतर गया, जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। पटरी से उतरे कोच को ट्रैक पर लाकर ट्रैक की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर किया गया इसके बाद ही ट्रैफ़िक चालू हो पाया। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.