Type Here to Get Search Results !

गोंदिया में 18 जून से शुरू है सारस गणना

महाराष्ट्र में गोंदिया व भंडारा जिले में ही आते हैं नजर


गोंदिया । गोंदिया वन विभाग, सेवा संस्था तथा अन्य अशासकीय संस्थाओं के सक्रिय सहभाग से प्रतिवर्षानुसार इस बार भी जिले में 18 जून से सारस पक्षी गणना की जा रही है। इसी दिन भंडारा जिले में भी यह गणना जलस्त्रोतों पर की जा  रही है। भंडारा जिले में वनविभाग, सेवा संस्था एवं एसईएटी संस्था द्वारा सारस पक्षी गणना की जा  रही है। यह गणना सुबह 5 बजे से 9 बजे के दौरान की जा  रही है। सारस गणना पारंपारिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से की जाती है। जिससे पापुलेशन इस्टीमेशन विश्वसनीय रहता है। गौरतलब है कि सारस पक्षी महाराष्ट्र राज्य में अब केवल गोंदिया व भंडारा जिले में ही दिखाई पड़ता है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में इनका अस्तित्व है। गणना में 70 से 80 सारस मित्र, किसान एवं सेवा संस्था  सदस्य तथा 40 से 50 गोंदिया वन विभाग के तथा बालाघाट दक्षिण एवं उत्तर वनमंडल के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेेंगे। जिससे गणना के दौरान सही एवं विश्वसनीय निष्कर्ष सामने आ सके व सारस संरक्षण का मार्ग सुलभ और सुनिश्चित हो। वनविभाग सेवा संस्था एवं अन्य अशासकीय संस्थाओं के मार्गदर्शन में यह गणना की जाएगी। गणना के बाद उपलब्ध आंकड़े जारी किए जाएंगे। इससे दुर्लभ सारस पक्षी की वर्तमान स्थिति का सही विश्लेषण  एवं उनकी सही संख्या सामने आ सकेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.