ठाणे, 27 जून, महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार को एक चॉल में बालकनी गिरने
से एक 33 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय
आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह घटना समता नगर इलाके की
एक चॉल में अपराह्न करीब तीन बजे हुई।
अग्निशमन विभाग के स्थानीय कर्मियों और आपदा प्रबंधन टीम को बचाव अभियान में
लगाया गया।
तडवी ने बताया कि घटना के मद्देनजर ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने 25 साल पुरानी
इमारतों में रहने वाले 42 परिवारों को वहां से निकालने का फैसला किया। उन्होंने बताया
कि निवासियों को वहां से निकाल कर पास के स्कूलों और सामुदायिक भवनों में रखा जाएगा।
